फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brahmin well-wishers should tell who had toppled Bhagwat Dayal Sharma's government: MP

ब्राह्मण हितैषी बताएं किसने गिराई थी भगवत दयाल शर्मा की सरकार : सांसद

Mon, 30 Oct 2023 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brahmin well-wishers should tell who had toppled Bhagwat Dayal Sharma's government: MP
गौड शिक्षण संस्था में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर शिरकत करते सांसद डॉ अरविंद शर्मा । स्रोत:पार

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वयं को ब्राह्मणों का हितैषी बताने वालों को पहले यह जवाब देना चाहिए कि आखिर पंडित भगवत दयाल शर्मा की सरकार को साजिश कर किस तरह से गिराई थी। ऐसे नेताओं को शर्म आनी चाहिए। यही कारण है कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है, इसके बावजूद सीएम बनने के सपने लिए जा रहे है और मंत्री मंडल तक का विस्तार कर रहे हैं। लेकिन इस तरह से प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।
सांसद ने कहा कि पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और विदेशों में भी भारत के नाम का डंका बज रहा है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जो विकास से अछूता हो। प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को अपनाते हुए साबित कर दिया है कि यदि व्यक्ति की नीति व नीयत ठीक हो तो देश का समान विकास किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जयपाल शर्मा, अंजू शर्मा, जेपी गौड, चंद्रभान अत्री, आनंद शर्मा, मोनू अत्री, सुखदेव शर्मा, कपिल कौशिक, गीता शर्मा, सुनील शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed