फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brahmin society is ready to deposit the outstanding 11 lakh fees

ब्राह्मण समाज बकाया 11 लाख फीस जमा कराने का तैयार

Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society is ready to deposit the outstanding 11 lakh fees
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलते ब्राह्मण समाज के लोग। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पहरावर गांव में जमीन के विवाद को लेकर ब्राह्मण समाज व नगर निगम प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। ब्राह्मण समाज द्वारा जमीन पर हवन के बाद एक दिन पहले निगम ने दोबारा अपना बोर्ड लगा दिया। बदले हालात में ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को सुपवा में सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की प्रतिमा का राज्यपाल द्वारा अनावरण के मौके पर सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिला। कहा कि समाज व संस्था बकाया 11 लाख लीज फीस जमा कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर निगम का तर्क है कि समय पर लीज फीस जमा न होने के कारण समझौता रद्द हो चुका है। अब सरकार ही मामले में कोई निर्णय ले सकती है। सांसद व पूर्व मंत्री से मिलकर ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल अमर उजाला कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ब्राह्मण समाज की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

दूसरा, पहरावर, मायना व शिमली सहित आसपास के क्षेत्र में कोई बड़ा शैक्षणिक संस्थान नहीं है। अगर सरकार पंचायत द्वारा दी गई 15 एकड़ 3 कैनाल जमीन व बीचोंबीच स्थित 2 एकड़ जमीन संस्था को देती है तो यहां मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा, जिससे हर वर्ग को फायदा होगा। दूसरा, 2009 में पंचायत ने जमीन गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को 33 साल के पट्टे पर दी। इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्ताव में यह भी बताया गया था कि 33 साल के बाद दोनों पक्षों की सहमति से पट्टे की सीमा बढ़ाई जा सकती है। 2014 तक हर साल की लीज फीस जमा करवाई गई। इसके बाद गौड़ संस्था में प्रशासक नियुक्त हो गया, जो सरकार का ही प्रतिनिधि होता है। ऐसे में समय पर लीज फीस जमा करवाना प्रशासक के माध्यम से सरकार की भी नैतिक जिम्मेदारी थी। ऐसे में सरकार उचित फैसला ले। सांसद व पूर्व मंत्री से मिलने वालों में सुरेश पंडित, नरेश गौड़, ईश्वर भारद्वाज, सत्यनारायण कौशिक, नरेश वत्स, पूर्व सरपंच प्रवीण कौशिक, बलबीर गौड़, तरुण कौशिक व धर्मबीर शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय पर फीस जमा न होने के कारण लीज एग्रीमेंट रद्द हो गया है। जमीन नगर निगम की है। इसके लिए दोबारा नगर निगम ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया है। ऐसे में अब सरकार ही अपने स्तर पर कोई निर्णय ले सकती है।
- सुरेंद्र गोयल, भू अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed