{"_id":"e4182b69b87e7e46229ae6e971531559","slug":"bped-olympic-sylabus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड में दिखाई जाएगी ओलंपिक की राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड में दिखाई जाएगी ओलंपिक की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है ओलंपिक और कैसे करें तैयारी? अब इन सबके लिए किसी बाहरी कोच की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को नए सत्र से बीपीएड के दौरान ही ओलंपिक का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए बीपीएड के दो वर्षीय कोर्स के सिलेबस में ‘ओलंपिक मूवमेंट’ को शामिल किया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2015-16 से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बीएड और एमएड के बाद बीपीएड कोर्स को भी दो वर्ष का कर दिया है।
नए सिलेबस में कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटा गया है। यूजीसी के निर्देश पर सभी यूनिवर्सिटी में बीपीएड का नया सिलेबस तैयार किया गया है। वैसे तो नए सिलेबस में आठ अन्य चैप्टर शुरू किए गए हैं, लेकिन इसमें मुख्य रूप से ओलंपिक मूवमेंट को विस्तार से जोड़ा गया है। ओलंपिक मूवमेंट में विद्यार्थियों को ओलंपिक से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। यानी ओलंपिक का इतिहास, ओलंपिक में जाने के लिए क्या करना चाहिए और ओलंपिक में क्या है भविष्य आदि का पाठ अब स्टूडेंट्स को कक्षा के अंदर ही पढ़ाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ ही ओलंपिक की राह दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
नए सिलेबस में अब इनकी भी होगी पढ़ाई
बीपीएड के नए सिलेबस में ओलंपिक मूवमेंट, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, फिजिकल एजुकेशन, ऑफिसेटिंग एंड कोचिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, हेल्थ एजुकेशन एंड योगा और साइकोलॉजी को शामिल किया गया है। इनमें कई सब्जेक्ट ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक एमपीएड में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब संक्षिप्त जानकारी के तौर पर बीपीएड में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
बीपीएड के दो वर्षीय सिलेबस में ओलंपिक मूवमेंट समेत कई अन्य चैप्टर शामिल किए गए हैं। इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। - प्रो. कुलताज सिंह, एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन, एमडीयू