{"_id":"68d2e076cd5ccb09a50e27ba","slug":"boxer-vansh-will-represent-the-state-in-the-national-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-732664-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा बॉक्सर वंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा बॉक्सर वंश
Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
01 वंश ।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के होनहार बॉक्सर वंश का चयन स्कूली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वंश ने हाल ही में 16 से 18 सितंबर तक सोनीपत में हुई स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसी आधार पर उन्हें नेशनल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
वंश ने बताया कि उन्होंने साल 2021 में बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले वह बैडमिंटन खेलते थे। कुछ कारणों से उन्हें बैडमिंटन छोड़ना पड़ा लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। उन्होंने एक नए खेल की तलाश शुरू की और बॉक्सिंग को अपना भविष्य बनाया।
बॉक्सिंग में आने की प्रेरणा उन्हें अपने मामा विकास से मिली जिनकी अपनी बॉक्सिंग अकादमी है। वंश अक्सर स्कूल की छुट्टियों में अपने मामा के घर जाते थे और वहां दूसरे बच्चों को बॉक्सिंग का अभ्यास करते देख उन्हें भी इस खेल से लगाव हो गया।
विज्ञापन
पिता संजय एक बिजनेसमैन हैं, मां कविता गृहिणी हैं व भाई प्रतीक भी बॉक्सिंग खेलते हैं। वंश ने बताया कि छोटू राम स्टेडियम में कोच नवीन ढांडा के पास अभ्यास करते हैं। जिले की आनंदपुरा कॉलोनी पुलिस लाइन के पास के निवासी हैं।
वंश की उपलब्धियां
वर्ष 2022 में ओपन स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व बेस्ट बॉक्सर चुना गया। 2022-2023 में जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व स्टेट प्रतियोगिता में भाग लिया। 2023-2024 में जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2025 में मई में आयोजित की गई जिला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।