फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Both the brothers of Polangi were killed by cutting them with swords.

Rohtak News: तलवार से काटकर की गई थी पोलंगी के दोनों भाइयों की हत्या

Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Both the brothers of Polangi were killed by cutting them with swords.
रोहतक। पोलंगी के दोहरे हत्याकांड में दो भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला व कुलदीप की हत्या तलवार से काटकर की गई थी। पुलिस ने आरोपी रणधीर व उसके बेटे अमित से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली है। तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि 13 फरवरी को पोलंगी गांव निवासी जगमेंद्र सिंह ने शिकायत दी कि वे छह भाई थे। तीन की पहले मौत हो चुकी है। तीन अविवाहित भाई एक साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

2024 में गांव के युवक सन्नी ने उसके भाई कर्मबीर व मुझे ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। वह केस अभी अदालत में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रंजिश रखते हुए उसके दोनों भाइयों को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने हत्यारोपी पूर्व सरपंच रणधीर व उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed