फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Booths will be 200 meters away from the polling station, no tents will be installed

Rohtak News: चुनाव के लिए लाई गई 4.60 लाख की शराब पुलिस ने पकड़ी

Fri, 04 Oct 2024 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Booths will be 200 meters away from the polling station, no tents will be installed
रोहतक। विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन बांटने के लिए लाई गई शराब को रोहतक पुलिस ने जब्त कर लिया। शराब की कीमत करीब 4.60 लाख बताई जा रही है। हालांकि, इसे किस प्रत्याशी के पक्ष में बांटा जाना था, इसका पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वीरवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीला सिनेमा के पास सुभाष नगर के एक मकान में शराब का स्टॉक है। यह 4 अक्तूबर की रात को बांटी जानी है। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन के एएसआई विरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान की तलाशी ली। यहां से 91 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर बुलाई गई। कुछ पेटी से शराब के नमूने लिए और बाकी को सील कर दिया गया। पुलिस को अंदेशा है कि शराब को चुनाव में बांटने की योजना थी। शराब का स्टॉक मिलने पर मकान मालिक अमित ढुल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मकान के पिछले हिस्से को प्रदीप नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है। अमित ढुल ने एक कमरे में बैठे यूपी के हरदोई के सिंघोली निवासी प्रदीप को बुलाया। उससे शराब रखने का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर मलिक ने बताया कि 91 पेटी शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed