फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Booster locked after no water supply for four days

Rohtak News: चार दिन से पानी नहीं आने पर बूस्टर पर जड़ा ताला

Mon, 17 Jun 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Booster locked after no water supply for four days
रोहतक। अभी एसडीएम आशीष वशिष्ठ को बूस्टरों व जलघरों का दौरा कर पानी की पर्याप्त उपलब्धता बताए पूरे 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पानी न आने का शोर सलारा मोहल्ला की ओर से आ गया। सुबह पांच बजते ही मोहल्लावासियों ने जल संकट से परेशान होकर बूस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

पंप ऑपरेटर के सुबह 11:30 बजे बूस्टिंग स्टेशन पहुंचने पर मोहल्लावासी भी पहुंचे और प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर पंप ऑपरेटर ने अधिकारियों से फोन पर बात कर मोटर की मरम्मत कराई। मोटर चलने के बाद शाम छह बजे जलापूर्ति हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने गत दिन शनिवार को ही कहा था कि शहर को पानी की किल्लत नहीं होगी। सभी जलघरों में क्षमता अनुसार पानी उपलब्ध है। ऐसे में जुलाहा चौक बूस्टर से जलापूर्ति न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

गत चार दिन से सलारा मोहल्ला स्थित जुलाहा वाला चौक बूस्टर से पानी नहीं पहुंचने के कारण मोहल्लावासी परेशान रहे। रोजाना अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इस पर रविवार अलसुबह मोहल्लावासियों ने बूस्टिंग स्टेशन पर जाकर ताला जड़ दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बूस्टिंग स्टेशन को मोटर खस्ताहाल है। मोटर अक्सर खराब हो जाता है। इससे दिनचर्या पूरी खराब हो चुकी है। पानी की जलापूर्ति के लिए दूर दराज से पानी ढोना पड़ता है। कभी माता दरवाजा तो कभी हैंडपंप से पानी ढोना पड़ता है। पीने के लिए कैंपर का पानी बाजार से खरीदना पड़ रहा है। पानी को लेकर समय भी बर्बाद हो रहा है। रुपये भी फिजूल खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग- नई मोटर लगाई जाए

कॉलोनी की कमला रानी, रजनी, चंद्र प्रकाश, ममता, ज्योति व मधु ने बताया कि प्रशासन शनिवार को ही क्षमता के मुताबिक जलाशयों में पानी की उपलब्धता है, लेेकिन घरों में तो पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में कोरी बातों और वादों से अच्छा होगा अगर इस बूस्टिंग स्टेशन पर नई मोटर लगा दी जाए।




वर्जन



बूस्टर की जली हुई मोटर की मरम्मत हो गई है। अब पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। कॉलोनीवासियों को पेयजल संबंधी शिकायत नहीं आने दी जाएगी।
-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed