{"_id":"61db37ba31fdf5432269a601","slug":"booster-dose-to-health-workers-from-today-rohtak-news-rtk6352921185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों को बूस्टर डोज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों को बूस्टर डोज आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महामारी के बढ़ते खतरे से जूझने के लिए 10 जनवरी से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व प्रथम कतार के कर्मचारियों को सुरक्षा (प्रीकॉशन) डोज दी जाएगी। दूसरी डोज लगवाने के नौ माह बाद वाले लोगों को यह डोज लगाई जाएगी। यही नहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोग भी डॉक्टर की सलाह पर यह सुरक्षा डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।
कोरोना व ओमिक्रॉन के लगातार सामने आ रहे संक्रमित केसों ने सेहत की चिंता बढ़ा दी है। इस खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य ने लोगों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रथम पंक्ति व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सुरक्षा (प्रीकॉशन) डोज दी जाएगी। सोमवार से यह डोज लगाने का काम शुरू होगा।
60 से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगी सुरक्षा
फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स के अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी सुरक्षा डोज लगाई जाएगी। इसमें किसी बीमारी से ग्रसित बुजुर्ग मुख्य होंगे। सुरक्षा डोज लगवाने के लिए बुजुर्ग को पहले डॉक्टर से सलाह लेनी होगी। डॉक्टर की सलाह पर ही डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 1399841 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी
स्वास्थ्य विभाग लोगाें को सुरक्षा चक्र प्रदान करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए हुए है। इसके तहत अब तक 1399841 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से रविवार शाम 7 बजे तक 835242 को पहली व 564599 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके लिए 22 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। यही नहीं, रोजाना औसतन सात से दस टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
जिले में 19700 फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर
महामारी के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की सुरक्षा डोज देने का फैसला लिया है। इसके तहत जिले के 19700 फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें 12900 स्वास्थ्य कर्मचारी व 6800 फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स को सुरक्षा डोज देगा। यह एक तरह की बूस्टर डोज है। दूसरी वैक्सीन नौ महीने पहले लगवा चुके फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स को ही सुरक्षा डोज लगाई जाएगी। पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे बुजुर्ग अपने डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। टीकाकरण की तैयारी हो गई है।
- डॉ. परितेव सिंह, शहरी नोडल अधिकारी, टीकाकरण।