फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Booked a taxi for Humayunpur, youth took it to IMT by showing a needle

Rohtak News: हुमायूंपुर के लिए बुक की टैक्सी, आईएमटी में सुआ दिखाकर ले गए युवक

Mon, 16 Sep 2024 04:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Booked a taxi for Humayunpur, youth took it to IMT by showing a needle
15सीटीके19..आईएमटी में कार चालक से कार छीन कर ले जाने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
आईएमटी में सुआ दिखाकर छीनी कार, हुडा कांप्लैक्स से कराई थी बुक
विज्ञापन

- हुमायूंपुर गांव जाने के लिए किराये पर ली थी कार, दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक। आईएमटी में सुआ दिखाकर दो युवक कार छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने हुडा कॉम्प्लेक्स से हुमायूंपुर के लिए कार बुक कराई थी। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में चालक सुरेश ने बताया कि वह किराये पर कार चलाता है। रविवार करीब 4 बजकर 25 मिनट पर दो युवक रिक्शा में बैठकर हुडा कॉम्प्लेक्स आए। तीन हजार रुपये में हुमायूंपुर गांव के लिए कार बुक की। दिल्ली रोड पहुंचे तो युवकों ने कहा, आईएमटी में थोड़ा काम है। एशियन पेंट कंपनी के नजदीक पेशाब करने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। इसके बाद सुआ निकाला और मुझ पर तान दिया। मोबाइल व कार छीनकर फरार हो गए। राहगीर से फोन लेकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। सूचना पाकर आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे। हुडा कॉम्प्लेक्स पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन युवकों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

आईडी जमा करवानी जरूरी
नियमों के तहत टैक्सी बुक कराने वालों की टैक्सी स्टैंड पर आईडी जमा होनी चाहिए, लेकिन चालक लापरवाही बरतते हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं।
वर्जन
पुलिस ने युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीआईए पुलिस की टीमें भी आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई हैं।
इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed