फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body trade busted under the guise of spa center, 10 youths and women arrested

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवक-युवतियां और संचालक गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Body trade busted under the guise of spa center, 10 youths and women arrested
Body trade busted under the guise of spa center, 10 youths and women arrested
रोहतक। शहर में एक तरफ जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ स्पा सेंटरों पर देह व्यापार भी पनप रहा है। सोमवार को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम ने एक स्पा सेंटर में छापा मारा तो छह युवतियां व चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने स्पा सेंटर के दोनों संचालकों सहित 10 युवक युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी संचालक जेल भेजे गए, जबकि अन्य सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जाट भवन के पास पेस्फिक मॉल में दुकान किराये पर लेकर मसाज पॉर्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार करीब 4 बजे टीम तैयार कर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने श्रुति मसाज पार्लर में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने मौके से महिलाओं एवं पुरुषों को संदिग्ध हालात में देह व्यापार करते हुए काबू किया।
विज्ञापन

10 दिन से चल रहा था देह व्यापार, 300 से 1200 तक था रेट
पुलिस के अनुसार यह दुकान काफी समय से किराये पर ली गई है। यह दुकान लॉकडाउन के चलते बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन के बाद अब 10 दिनों से दुकान में स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। यहां आने वाले ग्राहकों के लिए रेट 300 से लेकर 1200 रुपये तक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में से एक मिला कोरोना पॉजिटिव
पुलिस ने मौके से रोहतक, झज्जर सहित पड़ोसी जिलों की महिलाओं व पुरुषों को काबू किया है। जिनमें से रोहतक का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके पॉजिटिव आने के बाद से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम की परेशानी बढ़ गई है। युवक के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है।

--
पुलिस टीम ने जाट भवन के पास पेस्फिक मॉल में दुकान किराये पर लेकर श्रुति मसाज पॉर्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से महिलाओं एवं पुरुषों को संदिग्ध हालात में देह व्यापार करते हुए काबू किया गया।
-शमशेर सिंह, प्रभारी, थाना अर्बन एस्टेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed