फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of Mechanical Engineer, Who Left Work at IMT for Home, Found Inside Car

Rohtak News: आईएमटी में ड्यूटी से घर निकले मैकेनिकल इंजीनियर का कार में मिला शव

Fri, 10 Apr 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Body of Mechanical Engineer, Who Left Work at IMT for Home, Found Inside Car
42-आईएमटी में नटबोल्ट कंपनी के मैकेनिकल इंजीनियर का कार में शव मिलने पर जांच करती एफएसएल एक्सपर
रोहतक। आईएमटी स्थित नट बोल्ट फैक्टरी से ड्यूटी के बाद घर जा रहे मैकेनिकल इंजीनियर सोनीपत के रोहणा गांव निवासी विक्रम सिंह (42) का शव वीरवार करीब छह बजे संदिग्ध हालात में कार में मिला। उनकी हत्या की गई या नहीं, इसका पता शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग सकेगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अंकित मलिक ने बताया कि सोनीपत के गांव रोहणा निवासी विक्रम सिंह पिछले पांच साल से आईएमटी स्थित शिवम ऑटोटेक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी करते थे। दोपहर बाद साढ़े तीन से रात साढ़े 12 बजे तक ड्यूटी रहती थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि वीरवार को सुबह सात बजे कार लेकर कंपनी से घर के लिए रवाना हुए। दोपहर तक घर नहीं पहुंचे। शाम छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि आईएमटी में बलियाना रोड पर सड़क किनारे सुनसान जगह कार खड़ी है। कार के अंदर ड्राइवर सीट पर मौजूद युवक मृत हालत में है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मोबाइल व पर्स सुरक्षित मिले
पुलिस व एफएसएल की टीम ने एक घंटे तक कार की छानबीन की। परिजनों की मौजूदगी में कार की जांच की गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मोबाइल फोन व पर्स भी विक्रम के पास ही मिले। शरीर पर भी किसी तरह की चोट का निशान नहीं था।
बाक्स
परिजन बोले-सुबह कराएंगे बयान दर्ज, पुलिस मान रही हार्ट अटैक
मैकेनिकल इंजीनियर विक्रम सिंह की मौत की क्या वजह रही, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। मृतक के भाई ने पुलिस से कहा कि वे शुक्रवार को बयान दर्ज करवाएंगे। पुलिस का मानना है कि हार्ट अटैक से मौत हो सकती है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
...
पुलिस को इन सवालों के जवाब ढूंढने होंगे
-साढ़े 12 बजे इंजीनियर की ड्यूटी खत्म हो गई तो वे सुबह सात बजे घर के लिए क्यों निकले।
-सुबह सात बजे निकलने के बाद शाम छह बजे कार के अंदर सुनसान इलाके में शव मिला। इसी बीच उनके साथ कोई था या नहीं। -आखिर कितने घंटे से कार सड़क किनारे खड़ी थी।

वर्जन
मैकेनिकल इंजीनियर विक्रम सिंह की मौत प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से लग रही है। परिजन भी शक जाहिर नहीं कर रहे हैं। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -एसआई अश्वनी कुमार, प्रभारी, थाना आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed