{"_id":"68ba04223c65123bf006c539","slug":"bodies-of-two-people-found-at-ramjohri-and-railway-station-rohtak-news-c-17-roh1019-721722-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामजोहड़ी व रेलवे स्टेशन पर मिले दो लोगों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामजोहड़ी व रेलवे स्टेशन पर मिले दो लोगों के शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के खोखराकोट इलाके की रामजोहड़ी के पास वीरवार शाम को 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि रामजोहड़ी के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है जो दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। पुरानी सब्जी मंडी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था।
आसपास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
उधर, जीआरपी ने माल गोदाम रोड के नजदीक रेलवे स्टेशन की सीमा में 47 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है।