फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Board exams from next week, administration busy in preparations

Rohtak News: बोर्ड परीक्षा अगले सप्ताह से, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 20 Feb 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Board exams from next week, administration busy in preparations
- कस्बे में पांच केंद्रों पर 2,300 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

- तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने केंद्रों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष हाई स्कूल के करीब 1,300 और सीनियर सेकेंडरी के एक हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए कस्बे में दो और ग्रामीण क्षेत्र के इस्माईला, गांधरा और चुलियाणा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने वीरवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहगी। अभिभावकों से भी बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत रखने और सकारात्मक माहौल देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय से मिलेंगे प्रश्न पत्र -
- बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा अंग्रेजी विषय व 26 को दसवीं कक्षा का पेपर होगा। सेंटर इंचार्ज दोपहर से पहले एसडीएम कार्यालय से प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed