फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blown credit card, laptop by breaking glass of two cars

दो कारों के शीशे तोड़कर क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप उड़ाया

Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Blown credit card, laptop by breaking glass of two cars
रोहतक। शहर में अशोका चौक व माडल टाउन में दिनदहाड़े दो कारों के शीशे तोड़कर चोर क्रेडिट कार्ड व लैपटाप सहित अन्य सामान ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सांपला के गिझी गांव निवासी नीटू दलाल ने दी शिकायत में बताया कि वह बैंक में नौकरी करता है। उसने कार अशोका चौक के पास खड़ी की थी। वापस आया तो कार का शीशा टूटा मिला। अंदर से क्रेडिट कार्ड, टिफिन व अन्य सामान गायब था। इतना ही नहीं उनके क्रेडिट कार्ड से कपड़े भी खरीदे गए हैं, जिसका मेसेज उसके मोबाइल में आया है। पुलिस ने बैंककर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, फरीदाबाद से आए युवक दीपक नेगी ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। कंपनी के प्रचार के लिए सोमवार को रोहतक आया था। कार माडल टाउन में सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी बीच किसी ने कार शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान निकाल लिया। माडल टाउन चौकी प्रभारी कपिल ने बताया कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed