फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blood donation is necessary to save lives and voting is necessary for nation building: Rajesh Jain

जीवन बचाने के लिए रक्तदान और राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान जरूरी : राजेश जैन

Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 May 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Blood donation is necessary to save lives and voting is necessary for nation building: Rajesh Jain
आपके साथ एक नई शुरुआत संस्था और भगवान परशुराम सेवा समिति ने सोनीपत रोड पर शुक्रवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जन्मोत्सव पर रक्तदान और मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी और समाज सेवी राजेश जैन रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय रेलवे के अधिकारी ईश्वर ने की। अतिविशिष्ट अतिथि गजेंद्र फौगाट रहे। कार्यक्रम का संयोजन रक्तदाता प्रेरक जेपी गौड़ ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा जीवन बचाने के लिए रक्तदान और राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक है। ईश्वर भारतीय ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन

सहयोगी डॉ. आशुतोष कौशिक और संयोजक ने बताया जिला रेडक्रॉस और रक्तकोष पीजीआई, रोहतक के सहयोग से 41 लोगों ने रक्तदान किया और 350 लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर नरेश गौड़, गुलशन शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास शर्मा, रमेश गौड़ वत्स, डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. सीएसनागर, कमलेश राणा, डॉ. निर्मल, डॉ. दिनेश शर्मा, जगत सिंह गिल और आपात कालीन रक्तदान पैनल ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed