फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blood donation camp will be organized in Birohar College today

Rohtak News: बिरोहड़ महाविद्यालय में आज लगेगा रक्तदान शिविर

Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp will be organized in Birohar College today
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बिरोहड़ के राजकीय कॉलेज में आज अमर उजाला फाऊंडेशन के तत्वावधान में व प्राचार्य डॉ सत्यव्रत के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर के संयोजक डा. अमरदीप ने बताया कि जिला रेड क्रॉस झज्जर और अमर उजाला फाउंडेशन, झज्जर के सहयोग से मानवता और बंधुत्व के लिए सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डा. अनीता रानी ने शिविर का आयोजन महाविद्यलय के एयर कंडिशन्ड पुस्तकालय में सुबह दस बजे से किया जाएगा। आयोजककर्ताओं ने कहा कि रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान एक अमूल्य दान है और इससे आपात स्थिति में लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने महविद्यालय के छात्रों और आसपास के युवाओं को रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed