फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Block Committee Rohtak Chairman accused of giving false affidavit, Chairman denied

Rohtak News: ब्लॉक समिति रोहतक चेयरमैन पर झूठा शपथ पत्र देने का लगाया आरोप, चेयरमैन ने नकारा

Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Block Committee Rohtak Chairman accused of giving false affidavit, Chairman denied
रोहतक। सांघी निवासी ब्लॉक समिति रोहतक के वार्ड एक के पार्षद खुशीराम का आरोप है कि ब्लॉक समिति चेयरमैन ने झूठा शपथपत्र देने का व फर्जी तरीके से बिलों का भुगतान किया है।
विज्ञापन

खरावड़ स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि आरटीआई के तहत दस्तावेजों में सबूत हाथ लगे हैं। इस मामले में अधिकारियों की भी मिलीभगत से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। यहां पार्षद रामनिवास, वीरेंद्र, सोनू किलोई, हरेंदर, सुनील, कर्मबीर, दलबीर कंही, राहुल दुल, संदीप, विनोद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, मकड़ाैली निवासी ब्लॉक समिति रोहतक चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ये आरोप उन्हें बदनाम करने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों का आरोप है कि चेयरमैन ने ब्लॉक समिति के चुनाव में झूठा शपथ पत्र दिया है। चुनाव में चेयरमैन ने अपने पर कोई केस दर्ज नहीं होने की बात कही है, जबकि एक केस अब भी अदालत में विचाराधीन है। नियमानुसार उसका चेयरमैन बनना तो दूर प्रत्याशी के रूप में आवेदन करना तक गलत है, इसलिए समिति के सदस्य का चुनाव रद्द किया जाए व चेयरमैन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। यही नहीं, चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कई गड़बड़ी की हैं। इसमें कही एक ही सड़क दो बार बना दी गई है तो कहीं बगैर काम किए गए काम दिखा दिया गया है। लाखों का गोलमाल किया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

-------------
सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जेई व एसडीओ की कलम से जांचे जाने के बाद बीडीपीओ की निगरानी में ही उसे राशि को पास किया जाता है। कुछ काम दो बार कराने जाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में तत्कालीन मंत्री के पत्र के तहत पुराने काम की राशि का भुगतान किया गया है। अब कुछ पार्षद इस बात को मुद्दा बना रहे हैं। वे मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला चुके हैं। इसे उपायुक्त निरस्त कर चुके हैं। -सुनील उर्फ भोलू, ब्लॉक समिति चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed