{"_id":"69598801aa56f014ba08494c","slug":"blind-murder-case-tenant-and-accomplices-murdered-dhaba-owner-rohtak-news-c-17-roh1019-788281-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ब्लाइंड मर्डर में खुलासा...किरायेदार ने साथियों संग की थी ढाबा संचालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ब्लाइंड मर्डर में खुलासा...किरायेदार ने साथियों संग की थी ढाबा संचालक की हत्या
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हसनगढ़ के ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। ढाबा संचालक के घर किराये पर रहने वाले यूपी के हाथरस जिले के गांव चांदनपुर निवासी मालोक गौतम उर्फ रॉकी ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने आरोपी रॉकी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है। रविवार को पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर को हसनगढ़ निवासी देवेंद्र यादव ने सांपला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि वे तीन बहन-भाई हैं। बड़ी बहन भावना शादीशुदा हैं जबकि उससे छोटी बहन खुशबू पढ़ती है। चार साल पहले पिता ने गांव के नजदीक सांपला-खरखौदा मार्ग पर ढाबा खोला था।
रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पिता गुलाब सिंह यादव (50) बाइक से ढाबे पर आ रहे थे। जब वे नहीं पहुंचे तो वह अपने दोस्त हिमांशु के साथ पिता को ढूंढने चल पड़े। घर की ओर जाने वाली सड़क के बीचोंबीच उनके पिता लहूलुहान हालत गिरे मिले थे। किसी ने उनकी गला रेतकर हत्या कर रखी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
किरायेदार नहीं आया घर, पुलिस को हुआ शक
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यूपी निवासी रॉकी ढाबा संचालक के घर किराये पर रहता था। वह हसनगढ़ के नजदीक एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वारदात के बाद से वह लापता था। पुलिस ने उसकी तलाश की। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि वारदात के समय उसकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास थी। वह ढाबा संचालक के करीबी लोगों से फोन पर बात करता था। स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने उसके ऊपर नजर रखनी शुरू कर दी। शनिवार को आरोपी को धर दबोचा।
-- -- -- -- -- -
गुलाब सिंह से खफा था रॉकी, बेरहमी से रेत डाला गला
पुलिस जांच में पता चला है कि रॉकी का चाल-चलन ठीक नहीं था। इस कारण गुलाब सिंह ने उसे डांट दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही साथियों संग गुलाब सिंह की हत्या की साजिश रची। उसे पता था कि हर रात गुलाब सिंह घर से ढाबे पर जाता है। इसी के तहत वारदात अंजाम देने के लिए ऐसी जगह का चयन किया जहां सीसीटीवी कैमरा न लगा हो। रास्ता रोकर ढाबा मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। गिरते ही गला रेतकर हत्या की और बाइक व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
हसनगढ़ के ढाबा संचालक गुलाब सिंह यादव की हत्या के आरोप में किरायेदार यूपी के हाथरस जिले के गांव चांदनपुर निवासी मालोक गौतम उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, क्योंकि वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- एसआई अश्वनी अहलावत, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी