फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's wrong policies have closed doors to employment even abroad: MP Deepender Hooda

भाजपा की गलत नीतियों से विदेश में भी रोजगार के दरवाजे बंद : सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's wrong policies have closed doors to employment even abroad: MP Deepender Hooda
43 ग्रामीणों के साथ लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व अन्य। स्रोत: पार्टी
रोहतक। कांग्रेस के रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ देश के साथ विदेश में भी युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे बंद हो गए हैं। अमेरिका लगातार भारत के आर्थिक हितों पर चोट कर रहा है लेकिन सरकार चुप है। वे चुलियाना, रिटौली व सुनारिया गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा की आवेदन फीस 1000 डॉलर से बढ़ाकर 100000 डॉलर (भारतीय रुपये में 88 लाख) कर दी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान न केवल भारतीय युवाओं को होगा बल्कि इसका विपरीत असर भारत के आर्थिक हितों पर भी पड़ेगा। सरकार की गलत नीतियों से देश ही नहीं विदेशों में भी नौकरियां जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि स्थिति स्पष्ट करे और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर भारतीय कर्मचारियों और कंपनियों के हितों की रक्षा करे। इस दौरान विधायक शकुंतला खटक व शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed