{"_id":"67c218c267f010f2ab043792","slug":"bjps-small-engine-loots-top-two-engines-provide-protection-deependra-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-608885-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का छोटा इंजन लूटता है, ऊपर के दोनों इंजन देते हैं संरक्षण : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का छोटा इंजन लूटता है, ऊपर के दोनों इंजन देते हैं संरक्षण : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
28सीटीके15-डेयरी मोहल्ला से रैनकपुरा के बीच निकाले गए रोड शो में लोगों का अभिवादन लेते सांसद द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में कई जगह पहले भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार रही। सबसे छोटे इंजन का काम लूटना और ऊपर वाले दोनों इंजन का काम संरक्षण देना रहा था।
अब प्रदेश की जनता निकाय चुनाव में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तीसरे इंजन की सरकार कांग्रेस ही बनाएगी। हुड्डा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को जनसभाओं और रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
वार्ड नंबर 4, 10, 19 व 20 में जनसभाओं व डेयरी मोहल्ला से रैनकपुरा के बीच किए गए रोड शो के दौरान सांसद ने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं की दुर्दशा के लिए नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व 350 करोड़ का अमृत योजना घोटाला जिम्मेदार है। हुड्डा ने कहा कि खुद भाजपा के पूर्व सांसद व मौजूदा सरकार में मंत्री ने दावा किया था कि रोहतक में अमृत योजना के जिन 350 करोड़ रुपयों से सीवरेज सिस्टम, पेयजल आपूर्ति और पार्कों का रखरखाव होना था, वे घोटाले की भेंट चढ़ गए। प्रोजेक्ट के तहत शहर में पाइपलाइन तो डाल दी, लेकिन आज तक पानी नहीं आया।
विज्ञापन
रोहतक की जनता जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाएगी। सांसद ने कहा कि पिछले 10 साल में विकास की पटरी से उतर गया। दूषित पानी की समस्या पिछले कई वर्षों से जारी है। गर्मी का मौसम आते ही यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोग परेशान हैं। मौके पर विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, मेयर प्रत्याशी व अन्य नेता भी मौजूद रहे।