फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's promise of giving Rs 2100 to women is baseless: Hooda

भाजपा का महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा हवाहवाई : हुड्डा

Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's promise of giving Rs 2100 to women is baseless: Hooda
21सीटीके13....डी.पार्क ​​स्थित निजी आवास में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्
रोहतक। भाजपा सरकार हवाहवाई है। विधानसभा चुनाव का एक वादा भी पूरा नहीं किया है। महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। भाजपा निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी। हाईकोर्ट के आदेश के चलते मजबूरीवश नगर निगम व नगर पालिकाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। इनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह शुक्रवार को डी पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने 100 दिन में क्या काम किया है, जनता को बताए तो सही। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। किसानों को एमएसपी नहीं दी गई। लोगों को पीने का पानी तक साफ नहीं मिल रहा है। प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार कुछ चाहे तो सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया। यही नहीं, ईवीएम के साथ वीवीपैट नहीं लगाने की बात भी सामने आई है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी सरेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही
विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि निगम चुनाव में बीजेपी सरेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है। सरकारी इमारतों व स्थानों पर भाजपा ने अपने पोस्टर लगा रखे हैं। लघु सचिवालय से लेकर डीसी कार्यालय परिसर तक पोस्टरों से अटे हुए हैं। हमने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed