फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's attempt to garner Brahmin votes on the pretext of Parshuram's birth anniversary

Rohtak News: परशुराम की जयंती के बहाने भाजपा का ब्राह्मण वोट साधने का प्रयास

Sat, 31 May 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP's attempt to garner Brahmin votes on the pretext of Parshuram's birth anniversary
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पहरावर में राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती महोत्सव आयोजित कर भाजपा ने अगले चुनाव की पटकथा लिखनी शुरू कर दी है। रोहतक में अपना आधार मजबूत करने व कांग्रेस को हराकर भगवा फहराने की दिशा में यह समारोह मील का पत्थर साबित हो सकता है। प्रदेश के 10 प्रतिशत से अधिक ब्राह्मण वोट बैंक को भी साधने का प्रयास हुआ है। यही वजह रही कि प्रदेश भर से लोगों को समारोह से जोड़ा गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गौड़ संस्था की जमीन का विवाद सुलझाने का दावा व भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा भी कुछ यही संकेत करते हैं।
भाजपा अपने अगले चुनाव की पटकथा अभी से रचने लगी है। इसी कड़ी में पार्टी रोहतक में अपना मजबूत आधार बनाने व यहां पूरी तरह भगवा परचम फहराने की तैयारी नजर आ रही है। पहरावर में भगवान परशुराम की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन इसी बात को पुख्ता करता है कि चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को रोहतक में बुरी तरह पछाड़ा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक तरह से भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम किया। ऐसे में भाजपा अभी से यहां भगवा लाने के प्रयास करने लगी है। इसी कड़ी लगातार रोहतक में बड़े आयोजन करना व बड़े नेताओं का आगमन बना हुआ है। इसमें सीएम के अलावा केंद्र के नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


120 वर्ष पुरानी है गौड़ शिक्षण संस्था
प्रदेश की 120 वर्ष पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा (गौड़ शिक्षण संस्था) समाज व राजनीति में खास महत्व रखती है। संस्था के करीब 30 हजार से अधिक मतदाता भी सरकार का झुकाव अपनी ओर बनाते हैं। ऐसे में वोट बैंक के नजरिए भी संस्था व समाज दोनों महत्वपूर्ण बन जाते हैं। समारोह में संस्था का नया कैंपस तैयार करने की दिशा में सरकार का आर्थिक मदद करने का वादा भी अहम है। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा का पहरावर को पहरावर धाम बनाने की घोषणा करना समालोचकों का मुंह बंद करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने प्रदेश भर में दिया समारोह का न्योता
समारोह की तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सर्व समाज की तरफ से सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को संयोजक नियुक्त किया। इस जिम्मेदारी के चलते सहकारिता मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर न्यौता दिया था। उन्होंने विभिन्न जिलों में समाज, संगठन के लोगों के साथ बैठकें की। सोनीपत, करनाल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, जींद में अपने पुराने सहयोगियों को सक्रिय किया। यही वजह रही समारोह में भारी जनसमूह उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed