फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'BJP working on the prime minister's basic mantra'

‘प्रधानमंत्री के मूल मंत्र पर काम कर रही भाजपा’

Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
'BJP working on the prime minister's basic mantra'
भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है। वह केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष अजय बंसल से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता सेवा दिवस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाकर मास्क, सैनिटाइजर और खाद्य सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन

गांव गांधरा में बोलते हुए सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर पार्टी सेवा दिवस मना रही है, एक लाख गांवों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं। विपदा के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही फ्रंट लाइन पर आकर काम किया है। कोरोना से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया, देश भर में रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। सात साल पूरे होने पर पार्टी ने कोई समारोह न आयोजित कर इसे सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। बूथ से लेकर केंद्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सेवा दिवस मनाया। इसमें 11 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए सरकार ने कम से कम समय में तमाम प्रबंध किए, जिससे दूसरी लहर से राहत मिलनी शुरू हो गई है। लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही लोगों की सेवा की है। हर वर्ग केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से खुश है, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी इनका लाभ मिल रहा है। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि जनसेवा के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कृत-संकल्प है। सेवा दिवस में मेयर मनमोहन गोयल, राजेश भालौठ, रणबीर ढाका, सतीश आहुजा, शमशेर खरक, नवीन ढुल, सुमिता भाटिया, अभिनंदन शर्मा, राधेश्याम ढल, अंकुर नागपाल, रेनू डाबला, तरुण सन्नी शर्मा, अशोक सहगल शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने की संक्रमितों की मदद : गोयल
सुभाष नगर, वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमितों की मदद की। पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन का ध्येय वाक्य देकर नई उमंग का संचार किया गया है। शहर में मेयर गोयल के सहयोग से अब तक जरूरतमंद कोरोना मरीजों को 964 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। इस मुहिम में रिंकू मलिक, संजय खुराना, दीपू नागपाल, गौतम अरोड़ा, मयूर मुदगिल, जितेंद्र विज, चिंटू चावला, रिंकू बठला, प्रशांत मलिक, पदम ढुल, सतीश चौधरी जुटे हुए हैं। कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आदेश जैन, प्रवीण सहगल, शैलेंद्र शर्मा, मोहित चौधरी भी मौजूद थे। उधर, कलानौर मंडल में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर देकर कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गुलशन दुआ, धर्मबीर शर्मा, संदीप गुढान, रामकली और सतीश शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed