{"_id":"66059a42479e4310cf018c00","slug":"bjp-workers-expressed-grief-over-the-demise-of-former-minister-grovers-brother-rohtak-news-c-17-roh1020-390602-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री ग्रोवर के भाई के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री ग्रोवर के भाई के निधन पर जताया शोक
Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के बड़े भाई सुंदर दास ग्रोवर की वीरवार को शोकसभा आयोजित की गई। यहां प्रदेश भर से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी व आम नागरिक पहुंचे और दिवंगत आत्मा काे श्रद्धांजलि अर्पित की।
ओल्ड आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित शोकसभा में पूर्व मंत्री ने दुख की इस घड़ी में साथ देने पर आभार व्यक्त किया। विभिन्न आश्रमों से पहुंचे संत समाज ने भजन पाठ से प्रभु का स्मरण किया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में पहुंचे मंत्री सुभाष सुधा, करनाल सांसद संजय भाटिया, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा, विधायक हरविंदर कल्याण, जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जाकिर हुसैन, भाजपा नेता नीतिसैन भाटिया, श्रवण गर्ग गौशाला आयोग चेयरमैन, सीता राम व्यास, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा समेत अनेक लोग शामिल रहे। ब्यूरो