फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP workers celebrated victory

Rohtak News: बीजेपी कार्यकर्ताओ ने मनाया जीत का जश्न

Wed, 09 Oct 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated victory
सांपला। विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। आतिशबाजी, ढोल पर नाचने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई। मंगलवार सुबह शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई। शुरुआती रुझान के बाद कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाते वीडियो सामने आया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी जलेबी फैक्ट्री में बन रही थी, जनता ने उन्हीं की जलेबी बना दी। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता बहुमत हासिल होने पर उत्साहित हैं। पूर्व महामंत्री प्रेमदत्त कौशिक ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया। इसी का परिणाम तीसरी बार विजय के रूप में मिला है। इस मौके पर राजबीर, मादू, राजेश राजू, हरिओम, राकेश, साहिल वकील, प्रदीप, राजकुमार, रवि, गगन शर्मा, सुनील, संदीप, मोहित, बलराम, दीपक, ओमप्रकाश, लाल बहादुर, राधे, कपिल, मंजीत, चांद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed