फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP workers burnt effigy of CM of Punjab

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब के सीएम का पुतला

Wed, 31 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigy of CM of Punjab
BJP workers burnt effigy of CM of Punjab
अबोहर पंजाब से विधायक अरुण नारंग के साथ मलोट में हुई मारपीट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छोटूराम चौक पर कांग्रेस व पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस व कुछ असामाजिक तत्वों ने सरेआम एक विधायक के साथ घटिया हरकत की जोकि निंदनीय व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि चयनित विधायक के साथ मारपीट गलत है। हम पहले ही अंदेशा जता चुके हैं कि किसानों का आंदोलन महज किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस व कुछ विपक्षियों की प्रायोजित योजना है। यह मलोट की घटना से साबित हो गया है। इसलिए वह भविष्य में भी कांग्रेस व विपक्षियों की इस तरह की साजिशों व घटिया हरकतों का विरोध करते रहेंगे। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर कांग्रेस बौखला गई है और वह अब भाजपा के विरोध के लिए किसान आंदोलन का सहारा ले रही है। कांग्रेसी केवल किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, इससे किसानों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी लगातार किसानों को भड़का रहे हैं, लेकिन उन्हें स्वयं के अंदर भी झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो के 20—21 विधायक थे, इस बार एक आया और वो भी त्यागपत्र देकर चला गया। जब देश की सर्वोच्च अदालत ने कृषि कानूनों पर रोक लगा दी तो फिर इस तरह के आंदोलन का औचित्य क्या है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, रमेश भाटिया, सतीश आहूजा, राजेश भालौट, शमशेर खरक, राजकुमार शर्मा, प्रतिभा सुमन, सरिता नारायण, रेनू डाबला, अनीता मिगलानी, कुसुम राणा, उषा शर्मा, राधेश्याम ढल, सुरेश किराड, रवि हुड्डा, मनीष शर्मा, हरीश कौशिक, अशोक सहगल, सतीश ठेकेदार, सत्यवान गुलिया, राजीव, चेतना अरोड़ा, आशा पटेल, रेखा जैन, रामकली, सुमित्रा देवी, सरोज हुड्डा, राजरानी शर्मा, सुमिता भाटिया, आशा शर्मा, संगीता सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed