फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP won in Sampla block, BJP won in former cm hooda, panchayat election result rohtak

हुड्डा के हलके सांपला में भाजपा ने कब्जाई ब्लॉक की चौधर

Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
BJP won in Sampla block,  BJP won in former cm hooda, panchayat election result rohtak
भाजपा समर्थित पूनम निर्विरोध बनीं सांपला ब्लॉक समिति चेयरमैन - फोटो : amar ujala
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के हलके में भाजपा ने ब्लॉक समिति की चौधर कब्जा ली है। इस्माइला की भाजपा समर्थित पूनम को सांपला ब्लॉक समिति का चेयरमैन निर्विरोध ही चुन लिया गया। हालांकि वाइस चेयरमैन की कुर्सी के लिए आम सहमति बनने में थोड़ी खींचतान हुई लेकिन इस पद पर भी भाजपा की ही नौनंद निवासी स्वीटी को चुना गया। चुनाव शांतिपूर्ण होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। सांपला ब्लॉक की चौधर महिला शक्ति के हाथों में जाने के साथ पहली बार सर्वसम्मति से चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनने का रिकॉर्ड भी बना है।
विज्ञापन


संापला के खंड विकास और पंचायत अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की गई। हुडा के संपदा अधिकारी महेंद्रपाल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चेयरमैन पद के लिए ईस्माइला निवासी वार्ड 11 से जीतीं ब्लॉक समिति सदस्य पूनम के नाम पर सभी 18 सदस्यों ने सहमति जता दी। इसके साथ ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम को बिना विरोध से प्रधान चुन लिया गया।
विज्ञापन


वाइस चेयरमैन पद के लिए हसनगढ़ निवासी संजय और नौनंद निवासी स्वीटी मैदान में थे। इसके बाद ब्लॉक समिति सदस्यों के बीच शुरू हुआ मंत्रणा का दौर। कुछ देर बात इस पद पर भी आम सहमति बन गई और संजय ने अपना नाम वापस ले लिया। नौनंद निवासी भाजपा समर्थित स्वीटी को सभी की सहमति से वाइस चेयरमैन बना दिया गया। दोनों पदों पर महिलाओं को चुने जाने से अधिकारियों और अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
चुनाव के दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश छिक्कारा, सचिव युद्धवीर, बिजेंद्र मलिक, लीला ठेकेदार, राजेश खत्री, भूप ठेकेदार, काला सरंपच, प्रेमदत्त कौशिक, रविंद्र खत्री, संदीप, सुदर्शना, फतेह सिंह, सोनिया, गंगा देवी, सुनील और पूनम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद
ब्लॉक समिति के चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी राजबीर सिंह खुद पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले रहे। ब्लॉक समिति सदस्यों सहित अन्य प्रमुख लोगों को ही कार्यालय में जाने दिया गया। 


सांपला में पहली बार बनी सर्वसम्मति
सांपला में पहली बार ब्लॉक समिति चुनाव में दोनों पदों पर सर्वसम्मति देखने को मिली, जो कि भाईचारे की मिसाल पेश करती है। हालांकि पहले भी एक पद पर कई बार आम सहमति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed