फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will now have 15 divisions, Sundana and Saiman units increased

Rohtak News: भाजपा में अब होंगे 15 मंडल, सुंडाना व सैमाण की इकाई बढ़ी

Thu, 26 Dec 2024 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP will now have 15 divisions, Sundana and Saiman units increased
भाजपा में अब जिलास्तर पर 15 मंडल होंगे। महम में सैमाण व कलानौर में सुंडाना नया मंडल बनाया गया है। पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर मंडलों का संगठनात्मक परिसीमन किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसा हुआ है। मंगलवार को अभियान के प्रदेश संयोजक राजीव जैन रोहतक पहुंचे और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

पाटी के प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक ने बताया कि भाजपा अपने संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रदेश भर में मंडलों का संगठनात्मक परिसीमन कर रही है, ताकि पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को धरातल पर प्रमुखता से खड़ा किया जा सके। कार्यकर्ताओं के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में संगठन मददगार साबित हो। इसी के चलते जिलास्तर पर पार्टी के चारों हलकों में संगठनों की नए सिरे से सीमाएं तय की गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी संगठन के मंडल परिसीमन प्रदेश संयोजक राजीव जैन की उपस्थिति में जिला रोहतक इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल उर्फ राजू सहगल, जिला उपाध्यक्ष वीरसिंह हुड्डा, जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया व आशा शर्मा, डॉ दिनेश घिलौड़, देवराज सांपला, युवा नेता नवीन ढुल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, महासिंह दलाल सहित अन्य लोगों से बातचीत करके 15 मंडल गठित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं रहेंगे भाजपा में अब मंडल
हलका मंडल
महम सैमाण, लाखन माजरा, महम व बहुअकबरपुर।
गढ़ी सांपला-किलोई चिड़ी, आसन, मकड़ौली व गढ़ी सांपला।
कलानौर सुंडाना, सुनारियां, कलानौर व गौकर्ण।
रोहतक शहर शूरसैन, मंगलसेन व अग्रसेन मंडल।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed