फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will fight assembly elections with full preparation, will form government for the third time: Dr. Arvind

भाजपा पूरी तैयारी से लड़ेगी विधानसभा चुनाव, तीसरी बार बनेगी सरकार: डॉ. अरविंद

Mon, 10 Jun 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
BJP will fight assembly elections with full preparation, will form government for the third time: Dr. Arvind
09सीटीके22...लोकसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा। संवाद
रोहतक। लोकसभा सीट रोहतक से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव भाजपा पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी। केंद्र के मुद्दें अलग होते हैं और राज्य के अलग। विधानसभा का पता नहीं, लोकसभा चुनाव लड़ा है। मुझे साढ़े चार लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताता हूं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भितरघात हुआ या नहीं, मैं नहीं जानता। यह बात संगठन के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा व प्रदेशवासियों ने नरेंद्र मोदी पर तीसरी बार विश्वास जताया है। इसीलिए वे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। चुनाव में कई तरह की बातें आती हैं। इसी में 400 पार सीट आने पर भाजपा संविधान बदल देगी, आरक्षण से छेड़छाड़ करेंगे, ऐसा कुछ नहीं है। विपक्ष देश में भ्रम फैलाने में पीछे नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हार जीत चुनाव में होती रहती है। देश में तीसरी बार 240 सीटें लाना बड़ी है। लोगों ने भाजपा व नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। एनडीए की 292 सीटें कम नहीं हैं। सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और बकाया काम पूरे करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed