फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP to observe 'Constitution Murder Day' today; events to be held in Rohtak, Faridabad, and Panchkula.

Rohtak News: भाजपा आज मनाएगी संविधान हत्या दिवस, रोहतक, फरीदाबाद और पंचकूला में होंगे कार्यक्रम

Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP to observe 'Constitution Murder Day' today; events to be held in Rohtak, Faridabad, and Panchkula.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को भाजपा वीरवार को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी। रोहतक स्थित एमडीयू के टैगोर सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जगह केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे।
पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी तो फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने यह जानकारी दी। वहीं, लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश महासचिव सतीश कत्याल ने बताया कि रोहतक के टैगोर सभागार में 10 जिलों रोहतक, भिवानी, हांसी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, पानीपत व गोहाना के 80 लोकतंत्र सेनानियों या उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत में 150 लोग बनाए गए थे बंदी
आपातकाल के दौरान सोनीपत जिले के भी 150 लोगों को बंदी बनाकर जेलों में डाल दिया गया था। वरिष्ठ भाजपा नेता ललित बत्रा बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें 10 बाई 10 फुट के कमरे में 17 अन्य लोगों के साथ रखा गया था। लॉकअप में रोशनी थी न शौचालय की व्यवस्था। रात को ओढ़ने के लिए जो कंबल दिए गए थे वह खटमल से भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed