{"_id":"67891c678078e35d3b0b0fa3","slug":"bjp-team-reached-mdus-dictionary-rohtak-news-c-17-roh1020-582589-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के डैफेटेरिया पर पहुंची भाजपा टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के डैफेटेरिया पर पहुंची भाजपा टीम
विज्ञापन
16सीटीके09-स्टार्टअप दिवस पर एमडीयू के डैफेटेरिया का अवलोकन करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर
रोहतक।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के होटल प्रबंधन विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्टार्टअप डैफेटेरिया का वीरवार को भाजपा टीम ने अवलोकन किया। पार्टी जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ता डैफेटेरिया पहुंचे। यहां एमडीयू के कुलपति राजबीर सिंह स्वयं उपस्थित रहे।
होटल प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ. आशीष दहिया ने भाजपा टीम को कैंपस में चलाए जा रहे स्टार्टअप की बारीकी से जानकारी दी। स्टार्टअप की सामाजिक सरोकार की खासियत से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी शैक्षणिक संस्था में इस प्रकार का प्रयास देश में पहली बार हुआ है। मूक बधिर युवाओं को इसमें रोजगार दिया गया है। यह स्टार्टअप अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका है। इसका विश्व स्तरीय डैफेटेरिया में फाइव स्टार होटल की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस तरह के स्टार्टअप शहर में और जगह भी शुरू किए जा सकते हैं। इस स्टार्टअप का पेटेंट पर्यटन विभाग, एमडीयू के पास है। इस तरह के कांसेप्ट (संकल्पना) को सरकार से सहयोग व अन्य राष्ट्रीय सहयोग मिल जाए तो निश्चित रूप से यह अनेक युवाओं को रोजगार देने में समर्थ होगा। भाजपा कार्यकर्ता नागेंद्र शर्मा व पूर्व मेयर ने मेयर मनमोहन गोयल ने फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, डॉ. रमा बल्हारा, अजय शर्मा, डॉ. समर सिंह, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. आशीष दहिया (पर्यटन विभागाध्यक्ष) वरुण गोयल संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, शमशेर कलिंगा, प्रधान एससी मोर्चा व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।