फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP rebellion, Radha Ahlawat will hold panchayat in Bahalba today; Surajmal asked for ticket from Kiloi

भाजपा में बगावत जारी: गायक कन्हैया मित्तल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, किलोई से टिकट न मिलने से रमेश बोहर नाराज

Sun, 08 Sep 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेकवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेकवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 12:10 PM IST
सार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई के एकता कॉलोनी स्थित आवास पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार बदलने की मांग की। क्योंकि यहां भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार एक ही जाति से हैं।

विज्ञापन
BJP rebellion, Radha Ahlawat will hold panchayat in Bahalba today; Surajmal asked for ticket from Kiloi
कन्हैया मित्तल ने भाजपा से दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के महम व कलानौर हलके में टिकट को लेकर भाजपा पार्टी के अंदर नाराजगी थम नहीं रही हैं। शनिवार को शमशेर खरकड़ा व उनकी पत्नी राधा अहलावत ने पैतृक गांव खरकड़ा में पंचायत की। यहां मौजूद समर्थकों ने चुनाव लड़ने की सलाह दी। शमशेर व राधा ने कहा कि वे महम चौबीसी के बड़े गांवों में दो-तीन पंचायत करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। अब रविवार को बहलबा गांव में पंचायत होगी। उधर, कलानौर हलके की टिकट बदलने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई के आवास पर समर्थकों की बैठक हुई, इसमें टिकट बदलने की मांग की गई।

विज्ञापन


अच्छी तरह सोंच लें, मैं हारने नहीं, जीतने के लिए मैदान में उतरूंगी : राधा
शनिवार को पंचायत में भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने संबोधित किया। कहा, जो ग्रामीण व कार्यकर्ता निर्णय लेंगे, वह मंजूर होगा। अगर उनको चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, तो वे तैयार हैं। जबकि, राधा अहलावत ने कहा कि गांव के लोग अच्छी तरह सोच लें। मैं हारने के लिए नहीं, जीतने के लिए मैदान में उतरूंगी। आखिर में तय हुआ कि महम हलके के दूसरे गांवों में भी 12 सितंबर से पहले पंचायत की जाए। वहां के ग्रामीणों से भी पूछा जाए कि वे क्या चाहते हैं। तय हुआ कि रविवार को बहलबा गांव में पंचायत होगी। बता दें कि भाजपा ने महम से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे दीपक हुड्डा को टिकट दिया है। शमशेर खरकड़ा 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अबकी बार वे पत्नी राधा अहलावत के लिए टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन


कलानौर से डाबला की जगह किलोई ने मांगा टिकट, 10 सितंबर को दोबारा बैठक
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई के एकता कॉलोनी स्थित आवास पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार बदलने की मांग की। क्योंकि यहां भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार एक ही जाति से हैं। इसका भाजपा को नुकसान हो सकता है। पार्टी को रविदासिया समाज को टिकट देना चाहिए, क्योंकि हलके में समाज के 48 हजार के करीब वोट हैं। टिकट के दावेदार एडवोकेट सूरजमल किलोई को टिकट दिया जाए। कार्यकर्ताओं का दावा है कि इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को फोन भी किया गया। अब 10 सितंबर को दोबारा पंचायत कर आगे की रणनीति पर विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी सांपला-किलोई हलके में नाराजगी, रमेश बोहर ने मांगा टिकट

गढ़ी सांपला-किलोई हलके से भाजपा का टिकट न मिलने से रमेश बोहर नाराज हैं। शनिवार को ओबीसी समाज की बोहर गांव में बैठक हुई, इसमें भाजपा नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाया। 15 सदस्यीय कमेटी गठित कर दो दिन में ठोस निर्णय लेने की मांग की। बता दें कि भाजपा ने हलके से जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा को टिकट दिया है।

भाजपा नेता रमेश बोहर का कहना है कि समाज ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। हलके के सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद उनके आवास पर आए। पार्टी को रमेश बोहर को टिकट देना चाहिए था। इसके चलते हलके में रोष है। रमेश बोहर के घर आए लोगों ने कहा कि रमेश बोहर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ही नहीं वे हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं। इन्हें ओबीसी समाज का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते भाजपा को टिकट देना चाहिए था। बैठक में सांपला नगर पालिका चेयरमैन विजेंद्र, ब्लॉक समिति चेयरमैन भोलू, राजेश भालौठ, लाढ़ोत के सरपंच संदीप, गढ़ी-सांपला सरपंच नाना, भैयापुर सरपंच अजय, मकड़ोली सरपंच, सुरजीत जसिया व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कन्हैया मित्तल ने भाजपा से दिया इस्तीफा

लोकप्रिय भक्ति गायक कन्हैया मित्तल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत और राजनीतिक मतभेदों को बताया है। कन्हैया मित्तल ने 2022 में भाजपा का दामन थामा था और पार्टी के कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। उनके इस्तीफे से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है, क्योंकि वह न केवल एक गायक बल्कि एक उभरते हुए सामाजिक चेहरे के रूप में भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed