{"_id":"5dacc5478ebc3e0160260e5f","slug":"bjp-panna-pramukh-died-in-rohtak-rohtak-news-rtk5241311116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर बीजेपी पन्ना प्रमुख की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर बीजेपी पन्ना प्रमुख की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के आंबेडकर चौक पर एलिवेटिड रोड के नजदीक बाइक का संतुलन बिगड़ने से गांधी कैंप के पटेल नगर निवासी अशोक विज सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि पत्नी व बच्चा बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में अशोक को पीजीआई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि अशोक की दिमाग की नस फटने के कारण उन्होंने बाइक से नियंत्रण खो दिया था और वे सड़क पर जा गिरे थे।
पुलिस के मुताबिक पटेल नगर निवासी अशोक पेशे से कॉस्मेटिक दुकान संचालक थे। रविवार को कलानौर से पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर घर आ रहे थे। जब वे बाइक पर आंबेडकर चौक पर पहुंचे तो इसी दौरान उन्होंने बाइक से संतुलन खो दिया और सड़क पर जा गिरे। इस दौरान उनके सिर से खून बहने लगा। लोगों ने उनको पीजीआई पहुंचाया। पीजीआई में सड़क हादसे के तहत मेडिकल पर्चा भरकर जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम दौरान विज की मौत का कारण दिमाग की नस फटना सामने आया।
अशोक विज न केवल भाजपा के पन्ना प्रमुख थे, बल्कि पुराना गांधी नगर एसोसिएशन के सचिव भी रहे। निवर्तमान विधायक एवं मंत्री मनीष ग्रोवर व सांसद अरविंद शर्मा पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और सांत्वना दी।
विज्ञापन
मरीज बेहोश आया था। उस समय रक्त रिसाव का कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं था। इसलिए प्राथमिक तौर पर मरीज का सड़क दुर्घटना का मेडिकल पर्चा काट दिया था। जांच के दौरान उसकी मौत व मौत का कारण दिमाग की नस फटना सामने आया। परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम किया गया और शव सौंप दिया गया। - रोहतास कवर यादव, निदेशक, पीजीआईएमएस