फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP members expressed anger by burning the effigy

Rohtak News: भाजपाइयों ने पुतला फूंककर जताया रोष

Mon, 25 Sep 2023 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP members expressed anger by burning the effigy
रोहतक। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। रविवार को छोटूराम चौक पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के अलावा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से छोटूराम चौक तक किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि उदयभान ने देश के सेवक पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के लिए जो भाषा शब्द कहे वे निंदनीय है। ऐसी भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की हताशा और निराशा को दिखाता है। लोग कांग्रेस को नकार चुके हैं, इसलिए आज वे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पीएम और सीएम जनता को अपना परिवार मानते हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं। 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस में केवल कुर्सी की लड़ाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेसियों की जुबान चलती है तो पता चलता है कि दुकान में मोहब्बत है या नफरत।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय बंसल, रमेश भाटिया, राज शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक, कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल,पूर्व विधायक सरिता नारायण,जिला महामंत्री आशा शर्मा, नगर निगम पार्षद सुरेश किराड़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed