{"_id":"5eda9df78ebc3e904e1cce08","slug":"bjp-leader-sonali-beat-market-committee-secretary-with-sandals-in-presence-of-police-rohtak-news-rtk558146868","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सोनाली ने पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी सचिव को सैंडल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता सोनाली ने पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी सचिव को सैंडल से पीटा
विज्ञापन
गांव बालसमंद में हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह को सैंडल मारती भाजपा नेत्री सोनाली फो?
- फोटो : Hisar
कथित अपशब्द कहने पर भाजपा नेता सोनाली फौगाट ने हिसार मार्केट कमेटी के सचिव को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ और सैंडल से पिटाई कर दी। सोनाली टिकटॉक स्टार हैं और आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हार चुकी हैं। घटना शुक्रवार को गांव बालसमंद की अनाज मंडी में घटी। मार्केट सचिव सुल्तान सिंह का आरोप है कि चुनावी रंजिश के कारण पहले भाजपा नेता के समर्थकों ने पिटाई की, उसके बाद सोनाली ने। आरोप है कि इस दौरान बालसमंद चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर खड़े होकर तमाशा देखते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। उधर, सीएम मनोहर लाल ने मामले की जानकारी सीआईडी से मांगी है। वहीं, देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे भाजपा नेता सोनाली फौगाट हिसार मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचीं। कुछ देर बाद सचिव कार्यालय पहुंचे। सचिव की फसल खरीद को लेकर आधे घंटे तक सोनाली से बातचीत चलती रही। सोनाली ने मार्केट कमेटी सचिव को साथ चलकर बालसमंद अनाज मंडी का दौरा करने की बात कही। इसके बाद सचिव बालसमंद पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद सोनाली अपने समर्थकों के साथ पहुंच गईं। शेड के निरीक्षण के दौरान अपशब्द कहने का आरोप लगाकर सोनाली समर्थकों ने सचिव को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बचकर सचिव एक दुकान में बैठ गए। बाद में सोनाली ने सचिव सुल्तान को थप्पड़ मारे और सैंडल से पिटाई की।
तुम्हारी गालियां सुनने के लिए काम करती हूं क्या
वीडियो में पुलिसकर्मी के सामने सोनाली ने सचिव सुल्तान को छह-सात सैंडल मारते हुए कहा कि तुम्हारी गालियां सुनने के लिए काम करती हूं क्या? क्या हमें जीने का अधिकार नहीं है? फिर सोनाली पुलिसकर्मी से कहती हैं कि इसके खिलाफ रिपोर्ट लिखो। इसने गलत भाषा इस्तेमाल की और बदतमीजी की है। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिसकर्मी बालसमंद चौकी ले गए।
विज्ञापन
---
सचिव बोले-जबरदस्ती कागज पर लिखवाया कि मेरी गलती है
मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का कहना है कि अगर उनके मन में कोई द्वेष होता तो वह सोनाली फौगाट के कहने पर बालसमंद क्यों आते? भाजपा नेता अपनी चुनावी रंजिश निकाल रही हैं। उन्होंने कोई अपशब्द नहीं कहे। उन्होंने समर्थकों से बेवजह पिटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद खुद भी सैंडल व थप्पड़ मारे। घटना के बाद से वह डरे हुए हैं। उन्हें भाजपा नेता व उनके समर्थकों से जान का खतरा है। सचिव ने आरोप लगाया कि उन्हें डरा-धमकाकर जबरदस्ती कागज पर लिखवा लिया गया कि मामले में मेरी गलती है।
फौगाट बोलीं-मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, दोबारा भी मार सकती हूं
भाजपा नेता सोनाली फौगाट का कहना है कि मार्केट कमेटी सचिव द्वारा बोले गए शब्द बताने में मुझे शर्म आ रही है। अगर कोई पुरुष कामकाजी महिला को लेकर भद्दी टिप्पणी करता है तो उनसे बर्दाश्त नहीं होगा। सोनाली ने कहा कि सचिव ने कृष्णा गहलोत, कमलेश ढांडा के साथ मुझ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आपको किसानों के बीच घूमने की क्या जरूरत है। मेरी सचिव से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से लिफ्टिंग की जानकारी दी, लेकिन अपशब्द मुझसे बर्दाश्त नहीं हुए। यदि दोबारा ऐसा बोला गया तो फिर से थप्पड़ मार सकती हूं।
--
दोनों पार्टियों की तरफ से शिकायत मिली है। इस आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मंडी सेक्रेटरी सुलतान सिंह की शिकायत पर धारा 147, 150, 186, 332, 353, 506, 323 के तहत और सोनाली फौगाट की शिकायत पर धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।
- गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार