फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP leader had chest pain, doctor performed stunt in 8 minutes

Rohtak News: भाजपा नेता के सीने में हुआ दर्द डॉक्टर ने 8 मिनट में डाला स्टंट

Sat, 17 May 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP leader had chest pain, doctor performed stunt in 8 minutes
रोहतक। भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद लौट रहे लाखन माजरा मंडल के महामंत्री अजीत की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सीने में दर्द के चलते वह वहीं गिर गए। गंभीर हालत में साथी कार्यकर्ता उन्हें पीजीआई ले गए। यहां सही इलाज नहीं मिलने के चलते उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने आठ मिनट में स्टंट डाल कर मरीज की जान बचा ली।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजीत तिरंगा यात्रा के बाद पैदल जा रहे थे। पुराना आईआईटी मैदान के पास तबीयत बिगड़ गई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर खरक व नवीन ढुल वहां पहुंचे और उन्हें पीजीआई ले गए। आरोप है कि यहां सही इलाज नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तुरंत इलाज शुरू किया। डाॅ. आदित्य बतरा ने बताया कि अस्पताल में समय से पहुंचने के चलते मरीज की जान बचाई जा सकी। महज आठ मिनट में मरीज को स्टंट डाल कर प्रक्रिया पूरी की। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed