फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP-JJP government is imposing dictatorial decisions on the public: Dhanda

भाजपा-जजपा सरकार जनता पर थोप रही तानाशाही फैसले : ढांडा

Sun, 12 Mar 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP-JJP government is imposing dictatorial decisions on the public: Dhanda
सुनारिया गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा। विज्ञप्ति
रोहतक । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से पूर्व मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। साढ़े तीन साल बाद अपने हलके किलोई में लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी का साथ देने का मन बना लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने धामड़ का कार्यक्रम लोगों के विरोध के चलते रद्द किया। वहीं किलोई हलके में भूपेंद्र हुड्डा बाहरी लोगों को लेकर घूम रहे हैं। अनुराग ढांडा रविवार को सुनारियां व मकड़ौली कलां में जन चौपाल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार जनता पर तानाशाही फैसले थोप रही है। बुजुर्ग पेंशन कटने से दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं, युवा नौकरियों के लिए सड़कों पर हैं। इससे पहले किसानों को भी अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा और लाठियां खानी पड़ी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बिजली, पानी, सरकारी स्कूलों में शिक्षा, अस्पतालों में इलाज मुफ्त और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा मुफ्त, बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी सरकार पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है। नेता दोनों हाथों से जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। अब बदलाव का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश बागड़ी, एडवोकेट महेश शर्मा, रविंद्र जाखड़, जसवंत, सुरेंद्र बुधवार, पंकज शर्मा, पृथ्वी सिंह रोहिल्ला, साहिल मग्गू और प्रवीण बबरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed