फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP has not forgotten the pain of defeat in the city

Rohtak News: शहर में हार का दर्द नहीं भूली भाजपा... सीएम बोले- 2019 की चूक 2024 में न हो

Mon, 17 Jul 2023 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP has not forgotten the pain of defeat in the city
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पिछले विधानसभा चुनाव में रोहतक शहर से हुई हार को भाजपा भूल नहीं पाई है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद सोनीपत स्टैंड पर मंच से कहा, जो चूक 2019 में हुई, वह 2024 में न हो। विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दूंगा। 77 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 18 जुलाई दूंगा।
उन्होंने कहा कि रोहतक दिल से जुड़ा हुआ है। क्योंकि न केवल रोहतक में उनका जन्म हुआ, बल्कि कर्मस्थली भी रहा है। सोनीपत स्टैंड से गुजरने वाले मार्ग से ही हर रोज 17 किलोमीटर का सफर तय करते थे। शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम ने कहा कि 18 जुलाई को रोहतक की 77 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। सीवरेज व्यवस्था पर 10 करोड़ रुपये की लागत से पंपिंग स्टेशन व दूसरे कार्य, पीजीआईएमएस में किडनी स्टोन के इलाज के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से नई मशीन ईएसडब्ल्यूएल का उद्घाटन होगा। 3 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन, सवा 3 करोड़ रुपये की लागत से वुमन-चाइल्ड वन स्टॉप सेंटर के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर मंगलसेन ने कहा था, सेठ को साथ ले आओ
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में लंबे समय तक डॉक्टर मंगलसेन व सेठ श्रीकिशनदास के बीच चुनावी मुकाबले हुए। एक बार डॉक्टर मंगलसेन ने कहा था कि सेठ श्रीकिशन दास का गरीब आदमी की सेवा करने का भाव बेहद पसंद है। वे भी साथ आ जाएं तो अच्छा रहेगा। जब सेठ के सामने यह प्रस्ताव रखा तो बोले, मैं पार्टी तो नहीं बदलता, अगर अगली पीढ़ी चाहे तो अपने साथ मिला लेना, मुझे कोई एतराज नहीं होगा। यही कारण है आज उनके बेटे मनमोहन गोयल भाजपा में हैं। साथ ही भाजपा के मेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसीलाल सबसे ज्यादा विश्वास करते थे सेठ श्रीकिशन दास पर : जेपी दलाल
वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल सेठ श्रीकिशन दास पर सबसे ज्यादा विश्वास करते थे। हविपा का गठन करने की बात आई तो बंसीलाल ने कहा कि पार्टी खड़ी करने के लिए पैसा भी चाहिए। जब सेठ श्रीकिशन दास ने कहा था कि पैसे की कमी नहीं होने देंगे। वहीं, पूर्व मंत्री कविता जैन के पति राजीव जैन ने बताया कि एक बार सेठ श्रीकिशन दास बीमार हो गए। जब बंसीलाल उनसे मिलने गए तो शिकायत की कि घर वाले पराठे नहीं खाने देते।
आसौदा तक मेट्रो मंजूर, सांपला व रोहतक तक भी आएगी
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेट्रो को आसौदा तक लाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद सांपला और फिर रोहतक तक आएगी। ऐसी उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि हुड्डा पिता व पुत्र को रोहतक में ही भाजपा को घेरना होगा, ताकि प्रदेश के अंदर न जा सकें। 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह 2024 में भी भाजपा कांग्रेस को मात देगी।
भूपेंद्र हुड्डा ने अपने पिता की मूर्ति लगवाई, सेठ श्रीकिशन दास के लिए जगह नहीं दी
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में अपने पिता की मूर्ति स्थापित करवाई, लेकिन जब सेठ श्रीकिशन दास की मूर्ति स्थापित करने के लिए जगह मांगी तो नहीं दी। दूसरी तरफ भाजपा ने मनमोहन गोयल को भाजपा में आते ही शहर का मेयर बनाया।
मनोहर लाल फिर बनेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रतिमा लगाने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया और आज खुद अपने हाथों से उनके पिता एवं पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास की मूर्ति का अनावरण किया है। प्रदेश मुख्यमंत्री के कार्यकाल में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आगे भी मनोहर मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, बाबा परमानंद महाराज, विश्वेश्वरानंद, सूखा सिंह, कालीदास, पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा व अजय बंसल, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, राजेश जैन, राकेश गोयल, राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
रविदास हॉस्टल का 66 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क माफ किया
रविदास हॉस्टल संचालन समिति के अध्यक्ष जगबीर अहलावत ने मांग पत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा। बताया कि हॉस्टल का निगम ने 77 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क बकाया होने का बिल भेजा है। हॉस्टल के पास आमदनी का साधन नहीं है। वे कैसे बिल भरेंगे। साथ ही यहां नए कोर्स शुरू करवाए जाएं। मुख्यमंत्री ने निगम के अधिकारियों से बात की।

साथ ही घोषणा की कि 66 लाख बिल माफ किया जाता है। केवल 11 लाख रुपये भरने होंगे। उनकी व्यवस्था भी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर करवाएंगे। वे भी 21 लाख रुपये और सांसद अरविंद शर्मा 11 लाख रुपये संस्था को देंगे। मंच संचालन कर रहे पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने काफी देर तक इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed