{"_id":"5828b7114f1c1bf77eb3c892","slug":"bjp-government-haryana-cm-minister-relly-haryana-rohtak-rohtak-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने सोचा नहीं था, जहां जाम में फंसता हूं, वहां लोगों को जाम से बचाऊंगा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंने सोचा नहीं था, जहां जाम में फंसता हूं, वहां लोगों को जाम से बचाऊंगा : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर से सीएम ने एलिवेटेड रोड, आरओबी व माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को जब लघु सचिवालय परिसर से तीन योजनाओं का शिलान्यास किया तो लोगों से अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि जहां जाम में फंसता हूं, वहां लोगों को जाम से बचाऊंगा। सीएम ने शहर में बनने वाले 152.83 करोड़ के एलिवेटेड रोड, 19.21 करोड़ से लाखनमाजरा में रोहतक-जींद रेलवे लाइन के ओवरब्रिज और 5.98 करोड़ से कलानौर में बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एलिवेटेड रोड, आरओबी, माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लोगों से अपने जीवन की बातों को साझा किया। सीएम ने कहा कि उनको अपनी जिंदगी के चार समय याद है। कहा कि साल 1972 से पहले के समय में वह साइकिल से पं. नेकीराम शर्मा कालेज में पढ़ने आते थे तो उस समय तक रास्ता पूरी तरह खाली मिलता था। साल 1980-85 के समय में वह संघ के जिला प्रचारक थे तो उनको मोटरसाइकिल मिल गई थी। उस समय भीड़ बढ़ने लगी और उन्होंने सोचा कि कैसे निजात मिलेगी? साल 1994-2002 के समय में छोटी गाड़ी मिल गई। उस समय फाटकों के अलावा जाम में काफी जगह घंटों तक खड़ा रहना पड़ता था। इसके बारे में उस समय बहुत सोचते थे। लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा था कि खुद ही लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने की नींव रखेंगे। सीएम ने पहले बंद पड़ी योजनाओं को अपनी सरकार में शुरू कराने की बात कही, जिनमें केएमपी, केजीपी, रेलवे ट्रैक के काम शामिल हैं। सीएम ने कहा कि जिस एलिवेटेड रोड को बनाया जा रहा है, इसका दायरा बेरी रोड व रेलवे यार्ड तक बढ़ाया जाएगा।
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शहर के बीच बनने वाला एलिवेटेड रोड लोगों के लिए नई सौगात है। सरकार के इस निर्णय से दुकानदार व व्यापारी खुश हैं। उन्होंने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इस रोड के निर्माण से किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होगा। इस दौरान शेखर मिनोचा, पवन आहुजा, राजेश सहगल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सोम मलिक, पार्षद अशोक खुराना, सुंदर नागपाल, राजेश टीनू, गुलशन निझावन, राधेश्याम ढल, अजय निझावान, मनोज मक्कड, विकास रोहिल्ला, कंवल सिंह सैनी, रमेश बल्हारा, विजय गुप्ता, जोगेंद्र सैनी, रमेश अत्री, सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंच पर नहीं पहुंच पाए जिला परिषद चेयरमैन
रोहतक। जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू को सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने मंच पर नहीं चढ़ने दिया। चेयरमैन ने अपना परिचय दिया, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। कुछ पल विवाद के बाद कुंडू वापस चले गए। मंच पर जिला परिषद के चेयरमैन की अनुपस्थिति के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।
मैदान में लगी अधिकारियों की क्लास
खिलाड़ियों ने जब विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को समस्या बताई तो उन्होंने मैदान में ही अधिकारियों की क्लास लेनी शुरू कर दी। उन्होंने मामले की रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग नवराज संधु से ली। इसके बाद महिला अधिकारी ने भी सभी अधिकारियों की क्लास ली। वहीं, मंत्री ने एक अधिकारी से बातचीत करने के लिए उसे दो बार बुलाया, लेकिन अधिकारी बचता रहा। अंत में जब मैदान में अधिकारी आया तो उसे खासी झाड़ पिला दी।
हंगामा न हो इसके लिए मैदान में उतारी पुलिस
सीएम के आगमन के दौरान सभी खिलाड़ी अनुशासन में थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया सभी एक-एक कर पंक्ति में आगे आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। जब सीएम ने आश्वासन दिया तो खिलाड़ी पीछे हटे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने दोबारा अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस बल को मैदान में उतार दिया। जबकि मंच से कुछ मिनट पहले कहा जा रहा था कि मैदान पर खिलाड़ी के अलावा कोई न रहे।