फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP candidate from Rohtak Lok Sabha will file nomination on Friday, Defense Minister will come in rally

Haryana: रोहतक से भाजपा प्रत्याशी कल नामांकन दाखिल करेंगे, रैली में आएंगे रक्षा मंत्री

Thu, 02 May 2024 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 08:01 AM IST
सार

पुराना आईटीआई मैदान में विजय संकल्प रैली को राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता इसमें पहुंचेंगे। रोहतक लोकसभा के चुनाव प्रभारी राजीव जैन व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रैली स्थल का दौरा किया है। 

विज्ञापन
BJP candidate from Rohtak Lok Sabha will file nomination on Friday, Defense Minister will come in rally
निरीक्षण करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। साथ में मुख्यमंत्री नायब सैनी व मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ भी रैली में शिरकत करेंगे। उसी दिन पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को रोहतक लोकसभा प्रभारी राजीव जैन और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रैली स्थल पुराना आईटीआई मैदान का निरीक्षण किया। इसके अलावा अरविंद शर्मा गुरुवार को नए बस स्टैंड के नजदीक रेलवे फाटक के पास अपना नया चुनाव कार्यालय खोलेंगे।
विज्ञापन


रोहतक लोकसभा सीट को प्रदेश के अंदर काफी हॉट माना जा रहा है, जहां भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। हुड्डा परिवार नौ बार रोहतक सीट को जीत चुका है। पार्टी के मौजूद प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। पांच साल पहले भाजपा के अरविंद शर्मा ने ही दीपेंद्र हुड्डा को हराया था। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी पूरा जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा भी कमर कसकर मैदान में आ गई हैं। शुक्रवार को इसके लिए पुरानी आईटीआई के मैदान में पार्टी की विजय संकल्प रैली होगी। पहले तय था कि रैली को मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रैली में आने का कार्यक्रम बना, जो वीरवार को जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed