फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP can create confusion in Bengal elections too: Karmaveer

बंगाल चुनाव में भी भाजपा कर सकती है गोलमाल : कर्मवीर

Mon, 27 Apr 2026 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Apr 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
BJP can create confusion in Bengal elections too: Karmaveer
महम। कांग्रेस से राज्य सभा सदस्य कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि देश में दो प्रकार की विचारधारा के लोग हैं। एक कांग्रेस से राहुल गांधी हैं जो संविधान के साथ चलने वाले विचार धारा के हैं और दूसरी ओर भाजपा सरकार जोकि संविधान की विचारधारा के विपरीत चलने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

वे रविवार को गुरु रविदास धर्मशाला में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि महम उनकी जन्म स्थली है। यहां आने पर लोगों ने उनको बहुत मान व सम्मान दिया है। वहीं आरोप लगाया कि राज्य सभा के चुनाव में भाजपा ने धन का प्रलोभन दिया व सीबीआई, ईडी से डराने का काम किया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने 2023 में 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिल पास हुआ लेकिन उस बिल को लागू नहीं किया। अगर भाजपा महिलाओं के प्रति इतनी सचेत हैं तो कांग्रेस ने नगरपालिका के चुनाव में 5 में से 4 महिलाओं को टिकट दी है। भाजपा ने महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि पंजाब में 7 विधायक आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं अब वो कौन से दुध के धुले हो गए। ये पहले तो भाजपा पर आरोप लगा रहे थे अब उन्हीं के साथ चले गये। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बलराम दागी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed