फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP and Congress councilors clash over Rohingya

Rohtak News: रोहिंग्या को लेकर भिड़े भाजपा और कांग्रेस पार्षद

Fri, 25 Aug 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress councilors clash over Rohingya
रोहतक। नूंह हिंसा प्रकरण के बाद अब नगर निगम सदन की बैठक में रोहिंग्या को लेकर तनातनी का माहौल बन गया। भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल शहर के आउटर में रह रहे रोहिंग्या की जांच की मांग की। कांग्रेस पार्षद कदम सिंह ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि धर्म या जाति नहीं, बल्कि संविधान और कानून के दायरे में जांच करें। हंगामे के बीच प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

वीरवार को छह माह बाद जिला विकास भवन के प्रथम तल पर नगर निगम सदन की बैठक शुरू हुई। बैठक में 25 में से 22 पार्षद और मेयर मनमोहन गोयल पहुंचे। नगर निगम के नए आयुक्त जितेंद्र दहिया भी पहुंचे। प्रस्ताव आया कि शहर में सैलून, नॉनवेज बिरयानी, नारियल विक्रेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जांच करके पंजीकरण किया जाए, क्योंकि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। निगम आयुक्त जितेंद्र ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निगम के अधिकारियों को पंजीकरण के लिए कहा।
विज्ञापन

शहर की बाहरी बस्तियों में रोहिंग्या आकर बसे हैं, उनको जांच के बाद वापस भेजा जाए। साथ ही वार्ड की जिम्मेदारी वहां के पार्षद को दी जाए। जो वार्ड में बाहरी व्यक्ति आकर बसता है, उसकी जांच पार्षद करके पुलिस को देगा। उसने प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकमल सहगल, सीनियर डिप्टी मेयर नगर निगम

शहर में धर्म और जाति के नाम पर माहौल खराब न किया जाए। संविधान व कानून के दायरे में रहकर अवैध तरीके से आकर बसने वालों पर कार्रवाई की जाए, चाहे वे किसी भी धर्म व संप्रदाय से हों।

कदम सिंह अहलावत, कांग्रेस समर्थित पार्षद, वार्ड 11

बाहर से आने वाले लोगों की जांच का कार्य पुलिस का है, न कि पार्षदों का। शहर में नॉनवेज बिरयानी बचने वाले लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से जांच करके पंजीकरण करेंगे। स्वास्थ्य व निगम की टीम मिलकर कार्रवाई करेंगी।
जितेंद्र दहिया, आयुक्त, नगर निगम

किसी तरह का प्रस्ताव पास नहीं
सीनियर डिप्टी मेयर ने रोहिंग्या वकी जांच की बात सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने रखी थी, लेकिन इस तरह का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है।
मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed