{"_id":"67915b26a1d27884940e7148","slug":"bike-riding-youths-looted-a-car-near-dobh-village-rohtak-news-c-17-roh1020-586693-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डोभ गांव के पास बाइक सवार युवकों ने कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डोभ गांव के पास बाइक सवार युवकों ने कार लूटी
विज्ञापन
थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के डोभ गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार युवक हथियार के बल पर कार लूट कर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाके लगाए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित रोहतक का रहने वाला है।
रोहतक निवासी राजू किसी काम से भिवानी गए थे और शहर की ओर लौट रहे थे। बुधवार रात 10 बजे जब वह डोभ गांव के पास पहुंचे तो एक बाइक आगे चलने लगी और ब्रेकर के पास आते ही गाड़ी के आगे बाइक को आगे लगा दिया और हथियार के बल पर कार सवार को रोक लिया। इसके बाद कार छीनी और आरोपी युवक भाग गए।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि कार लूट के बाद केस दर्ज करके बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो