फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider snatches two tola chain from woman going to collect milk

Rohtak News: दूध लेने जा रही महिला से बाइक सवार छीन ले गए दो तोले की चेन

Fri, 04 Oct 2024 05:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatches two tola chain from woman going to collect milk
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी निवासी महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीन ले गए। महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे फरार हो गए। पीड़िता की ओर से थाना आर्यनगर में चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अर्चना ने बताया कि वीरवार सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली थी। डीएलएफ के 50 फीट चौड़े रोड पर पहुंची तो पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और गर्दन पर झपट्टा मारकर दो तोले की चेन छीन ली। पीड़िता ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, पीछे बैठे बदमाश ने नकाब लगा रखा था। प्रभारी थाना निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बाइकर्स ने युवक से छीना मोबाइल
रोहतक। हिसार बाईपास चौक से शास्त्रीनगर जाते समय बाइक सवारों ने एक युवक से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। यूपी के शामली जनपद के गांव जलालपुर निवासी मोनू इन दिनों रोहतक के शास्त्रीनगर में रहता है। वीरवार सुबह आईडीसी स्थित कंपनी जा रहा था। रास्ते में बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में हुई प्रमुख घटनाएं

- बाइक सवारों ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के गेट-4 के पास मोबाइल छीना।

-महेंद्रा मॉडल स्कूल के पास महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए बाइकर्स।

-हिसार रोड बांगड़ पुल के पास बाइक सवारों ने युवती से छीना मोबाइल।

-सुनारिया चौक के पास बाइक सवारों ने एक युवक से फोन छीना।

-हिसार बाईपास से जींद बाईपास के बीच एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना।

-हिसार भिवानी लिंक श्मशान घाट के पास स्कूटी सवार बदमाश ने महिला से नकदी-मोबाइल लूटा

-भिवानी बस स्टैंड के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed