फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 18 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
सांपला में सीएचसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव खरहर निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सांपला में किसी काम से आया हुआ था। मृतक विशांत के पिता सेल टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट के पद पर बहादुरगढ़ में तैनात हैं। युवक रोहतक में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। थाना सांपला पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। झज्जर के गांव खरहर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने भतीजे 9 महीने के रुद्रांश को सांपला के अस्पताल में दवाई दिलाने के लिए लेकर आया था। वह अपनी मां और भतीजे को अस्पताल में छोड़कर अपने किसी परिचित से मिलने के लिए सांपला सीएचसी के लिए आया था। इसी दौरान सड़क हादसे में एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। घटना स्थल पर पहुंचा तो घायल युवक वीरेंद्र का भतीजा विशांत मिला। विशांत के पिता सुरेंद्र को इस बारे में सूचित किया। सुरेंद्र और वीरेंद्र विशांत को गंभीर हालात में पीजीआई में उपचार के लिए लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed