फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley in front of Durga Bhavan

दुर्गा भवन के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Fri, 19 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley in front of Durga Bhavan
हादसे की सीसीटीवी फुटेज।
रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तेज कॉलोनी के युवक सुरेंद्र की मौत हो गई, जो मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव बरोणा गांव का रहने वाला था। इस संबंध में मृतक के साले ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी निवासी फुलकुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसका जीजा सुरेंद्र तेज कॉलोनी में ही किराये के मकान में रह रहा था। बुधवार को पप्पू के साथ हांसी गया हुआ था। बाद में दोनों अलग-अलग बाइक पर घर आ रहे थे। जब सुरेंद्र दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। इससे सुरेंद्र पर गिर गया और ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। पप्पू ने राहगीरों की मदद से सुरेंद्र को संभाला और गोहाना अड्डे के नजदीक निजी अस्पताल में ले गया। वहां पर सुरेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed