फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Big houses want to capture grain, vegetable and fruit business: Garg

अनाज, सब्जी और फल व्यापार पर कब्जा करना चाहते हैं बड़े घराने : गर्ग

Tue, 16 Apr 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Apr 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Big houses want to capture grain, vegetable and fruit business: Garg
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अनाज, सब्जी व फल व्यापार पर बड़े घराने अपना कब्जा करना चाहते हैं। सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए अनाज मंडियां बंद करने पर तुली है। प्राइवेट कंपनी बड़े-बड़े वेयरहाउस व साइलो देश व प्रदेश में बना रहे हैं। इनमें धड़ल्ले से खाद्य सामग्री जमा की जा रही है। यह जनहित और समजहित में न होकर देश को आर्थिक संकट की ओर ले जाने वाला कदम है।
विज्ञापन

सोमवार को अनाज मंडी पहुंचे गर्ग ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण किसानों का लाखों क्विंटल गेहूं व सरसों मंडियों में खुले में पड़ा है। प्रदेश में बारिश के कारण किसानों को गेहूं व सरसों खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा है। सरकार को 72 घंटे में गेहूं व सरसों खरीद, उठान व भुगतान के सभी दावे फेल सिद्ध हुए हैं जबकि कई दिनों तक अनाज खरीद का उठान मंडियों से होता नहीं है। सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद ना करने के कारण किसानों को अपनी सरसों 600 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक कम बेचनी पड़ रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आढ़ती व किसान बर्बादी के कगार पर है। सरकार ने सरकारी गेहूं खरीद पर आढ़तियों की 10.99 रुपए व धान पर 9.19 रुपए आढ़त काम कर दी है। इसी प्रकार सरसों, नरमा, सूरजमुखी, बाजार, मूंग भी सरकार आढ़तियों की बजाएं सीधे सरकारी खरीद कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, अनाज मंडी पूर्व प्रधान डिंपल बुधवार, गुलशन खुराना, कमलेश कुमार चहल, पंकज सपड़ा, रमेश गर्ग, श्रीभगवान सिंगल व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed