फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bidding for government jobs was held in Rohtak, canal of corruption was flowing: Naib Saini

रोहतक में लगती थी सरकारी नौकरियों की बोली, बहती थी भ्रष्टाचार की नहर : नायब सैनी

Mon, 29 Jan 2024 03:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bidding for government jobs was held in Rohtak, canal of corruption was flowing: Naib Saini
रोहतक। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का कहना है कि कांग्रेस राज में रोहतक के अंदर भ्रष्टाचार की नहर बहती थी। सरकारी नौकरियों की बोली लगती थी। पूरा गांव नौकरी लगवाने चंडीगढ़ पहुंच जाता था। अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खर्ची व पर्ची पर रोक लगा दी है। अब गरीब का बेटा भी प्रदेश सरकार में अफसर लग रहा है। वह रविवार को ओल्ड आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को राम मंदिर बनने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के उपलक्ष्य में संबोधित करने पहुंचे।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भी देश के अंदर काम हुए, लेकिन विकास कार्यों की जो गति पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में है, वह पहले नहीं रही। पहले ओबीसी समाज को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को उसके हक दिए हैं। पहले जहां गरीब व्यक्ति सरकार को ढूंढता था, जबकि अब सरकार गरीब व्यक्ति को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ढूंढ रही है, ताकि उसे उसका हक दिया जा सके।
विज्ञापन

मार्च के प्रथम सप्ताह में लग सकती है चुनाव आचार संहिता
प्रदेश में भाजपा सभी 10 लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में अभी से कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि तीन राज्यों की जनता राहुल गांधी की गारंटी को खारिज कर चुकी है, जबकि मोदी की गारंटी को माना है। इस मौके पर निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यापारी नेता राकेश वर्मा ने राम मंदिर बनने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए जनसभा आयोजित की। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बुलाया था। हालांकि नायब सैनी व ग्रोवर के अलावा कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा।

अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र सबके सामने
मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र सबके सामने हैं। एसवाईएल पर पंजाब में कुछ कहते हैं और हरियाणा में कुछ कहते हैं। रोहतक में तो किसानों ने एसवाईएल को लेकर उनका विरोध भी किया था। इससे पहले सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed