{"_id":"67e30614165542c4d204c7dd","slug":"bhupendra-murder-case-police-will-bring-the-accused-in-jail-on-production-warrant-rohtak-news-c-17-roh1020-623200-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र हत्याकांड : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र हत्याकांड : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। समर गोपालपुर निवासी भूपेंद्र हत्याकांड में सदर थाना पुलिस अब जेल में बंद विजय को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए जल्द ही अदालत में पुलिस प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं, अन्य फरार 9 आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
15 मार्च को समर गोपालपुर निवासी भूपेंद्र की बाइक को एक कार ने टक्कर मारी थी। हादसे के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई थी। हत्यारोपियों ने घटना को हादसा बनाने की साजिश रची थी और काफी हद तक कामयाब भी रहे, लेकिन मृतक के परिजन ने हंगामा कर मार्ग जाम किया था। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों में से जैकी और राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने ही कार से बाइक को टक्कर मारकर भूपेंद्र को मारा था। आरोपियों ने यह भी बताया कि उक्त साजिश सुनारिया जेल में बंद उनके भाई विजय ने रची थी। जेल से लौटते समय ही रेकी कराई और भूपेंद्र की बाइक को टक्कर से मार दिया गया।
अब सदर पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोपी विजय को सुनारिया जेल से लाकर पूछताछ करेगी। वहीं, उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि भागे हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीएसपी सदर ने बताया कि अदालती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविंद्र हत्याकांड : भागे हुए चार आरोपी पुलिस की पकड़ दूर
-राजेश, सुनील, अरविंद और बिजेंद्र को किया गया था नामजद
रोहतक। महम थाना क्षेत्र के निंदाना गांव में रविंद्र उर्फ घपड़ा (35) हत्याकांड में भागे हुए चार आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्याराेपियों को बचाने का सुमित प्रयास कर रहा है, जबकि सभी ने साजिश के तहत ही रविंद्र की हत्या की थी। वहीं, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में निंदाना के ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे और गिरफ्तारी की की मांग करेंगे।
रविंद्र हत्याकांड को गांव के ही सुमित ने घर से बुलाकर शराब पिलाने के बहाने लेकर गया था और फिर रात में हत्या कर दी थी। पीड़ित भाई विजेंद्र ने गांव के दो सगे भाई राजेश व अनिल एवं अरविंद और बिजेंद्र को नामजद किया था। मगर रविंद्र के शव के पास सुमित का मोबाइल मिला और उससे पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल की थी। अभी चारों भागे हुए आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, महम पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुमित को गिरफ्तार किया जा चुका है।