फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhiwani sub branch broken due to rat hole, 6 feet crack formed

Rohtak News: चूहे के बिल के कारण भिवानी सब ब्रांच टूटी, 6 फीट की दरार बनी

Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani sub branch broken due to rat hole, 6 feet crack formed
महम (रोहतक)। नहरी पानी की पिछले एक माह से बाट जोह रहे किसानों को बुधवार दोपहर बाद भिवानी सब ब्रांच टूटने से मायूसी हाथ लगी है। भिवानी सब ब्रांच 83900 नंबर बुर्जी के पास मदीना गांव की तरफ टूट गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो नहर को बंद करा किनारा पाटने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

नहर को पाटने में मजदूरों के अलावा विभाग के अधिकारियों के सर्दी में भी पसीने छूटे। विभाग के एक्सईएन अरुण मुंजाल के नेतृत्व में एसडीओ अशोक बंसल, जेई रामप्रसाद हुड्डा, अमन, रोहित, जगदीप व अंकित सहगल मौके पर पहुंचे। एसडीओ का कहना है कि सुबह गश्त की गई, तब किनारा ठीक था, लेकिन दोपहर होते-होते 8 से 10 फीट की दरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चूहे के बिल के कारण रिसाव हुआ है। इससे दरार बड़ी होती चली गई। विभाग द्वारा शाम 5 बजे 60 मजदूर, 5 बुलडोजर लगाए गए हैं। लगातार किनारा पाटने के कार्य में लगे हुए हैं। 5 हाइवा मिट्टी ढुलाई के काम में लगाए गए हैं। अधिकारियों ने रात को बंद किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

फोटो 01 मदीना के पास टूटी भिवानी सब ब्रांच नहर का दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed